छापोली में जुटेगी सैनी समाज की शक्ति, फुले जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी
छापोली में जुटेगी सैनी समाज की शक्ति, फुले जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी
उदयपुरवाटी : क्षेत्र के छापोली में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की आगामी जयंती 11 अप्रैल को गौरवमयी और भव्य स्वरूप देने के लिए सैनी समाज बैठक का आयोजन कर रहा है। जिसमें समाज की एकता व एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए आगामी 22 मार्च 2026, रविवार को सैनी समाज संस्था भवन ढ़ाणी लाखाला छापोली में एक विशाल मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में 11 अप्रैल को होने वाले जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार कर, कार्यक्रम को न केवल भव्य बनाना है, बल्कि युवाओं एवं प्रबुद्धजनों को एक मंच पर लाकर समाज की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करना है। जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए वक्ताओं और कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए जाएंगे। समाज के वक्ताओं का मानना है कि यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सैनी समाज की एकजुटता व स्वाभिमान का प्रतीक है। इस बार युवाओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपने व समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। समिति के पदाधिकारी प्रमोद सैनी बताया कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब हम मिलकर एक लक्ष्य के लिए कार्य करें। हमारी उपस्थिति ही हमारे संकल्प की शक्ति है। सैनी समाज संस्था का क्षेत्र के समस्त बंधुओं, बुजुर्गों व युवा साथियों से पुरजोर अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। समाज के गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आपका एक कदम मील का पत्थर साबित हो सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068660