सीएचसी सुरक्षित मातृत्व अभियान में जिले में अव्वल, जिला आज तक पर सम्मानित
उदयपुरवाटी सीएचसी की बेहतर सेवाओं पर लगा 'सम्मान का मुहर', गर्भवती महिलाओं के लिए बना मिसाल
उदयपुरवाटी : कस्बे के जयपुर रोड़ पर स्थित स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। गुरुवार को जिला स्तर पर आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए सीएचसी स्तर पर उदयपुरवाटी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने सीएचसी के डॉ. सुनील को प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनको मेडिकल टीम का समर्पण की सराहना की है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिमेष गुप्ता ने बताया कि यह सम्मान पूरी टीम की एकजुटता और गर्भवती महिलाओं को दी जा रही निःशुल्क व गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का परिणाम है। संस्था ने न केवल माह की 9, 18 और 27 तारीख को गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच की, बल्कि डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. रीना अग्रवाल के नेतृत्व में महिलाओं को 9 माह तक निरंतर परामर्श, संपूर्ण देखरेख और ‘माह वाउचर’ के जरिए निःशुल्क सोनोग्राफी जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाईं।
इसी तत्परता के कारण आज यह केंद्र पूरे जिले में सरकारी संस्थानों की श्रेणी में सीएचसी स्तर पर अव्वल रहा है। इस सम्मान से क्षेत्र के ग्रामीणों में यह विश्वास जागा है कि सरकारी अस्पतालों में भी निजी अस्पतालों जैसी बेहतर सुविधाएं एवं व्यक्तिगत देखभाल होती है। डॉ. अनिमेष गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए इस सफलता का श्रेय डेटा एंट्री ऑपरेटर कैलाश चंद्र, हरि सिंह, एलएचवी विनोद कुमारी, लैब प्रभारी दीपक सैनी, एएनएम सुभिता, नीलम, रेखा, आशा कुमारी, संतरा देवी, सुमन, मुख्य भूमिका में आशा सहयोगिनी सुमन योगी, चंद्रकला सैनी, राजबाला, सुमन कंवर, मंजू सैनी, मीनू सैनी, संगीता कंवर, विजेता कंवर सहित मेडिकल स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिन्होंने दिन-रात मातृ मृत्यु दर को कम करने और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने में जुडे़ रहकर हर महीने की 9, 18 और 27 तारीख को विशेष कैंप के माध्यम से निःशुल्क जांच, माह वाउचर के जरिए सोनोग्राफी सहित गर्भवती महिलाओं का अन्य लैब टेस्ट कर सेवाएं प्रदान की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068585


