लक्ष्मणगढ़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:टोल प्लाजा कर्मचारी पर जानलेवा हमले का आरोपी पकड़ा गया
लक्ष्मणगढ़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:टोल प्लाजा कर्मचारी पर जानलेवा हमले का आरोपी पकड़ा गया
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़-सालासर मार्ग पर भूमा स्थित टोल प्लाजा पर दो माह पूर्व हुए हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आपराधिक गिरोह बीएल ग्रुप के सरगना को गिरफ्तार किया है, जिस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बादूसर निवासी अनुज कुमार उर्फ अनुज बादूसर है। आरोपी पर टोल प्लाजा कर्मचारियों के साथ गंभीर मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप है।
इस मामले में परिवादी गजेंद्र सिंह ने लक्ष्मणगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 21 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब तीन बजे हुई थी। उस समय गजेंद्र सिंह का छोटा भाई राजेंद्र सिंह उर्फ राजू ड्युटी पर थे। इसी दौरान अनुज बादूसर, शुभम उर्फ मोनू गाड़ोदा सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में राजेंद्र सिंह को गंभीर रूप से घायल किया गया, जिससे उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए बाद में 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी अनुज कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर थाना सीकर के कांस्टेबल राकेश कुमार और डीएसटी टीम के अशोक कुमार की विशेष भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2000326


