[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस समारोहपूर्वक संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस समारोहपूर्वक संपन्न

स्काउट गाइड्स ने निकाली शांति रैली, शांति सद्भाव वर्तमान आवश्यकता - मील

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का आयोजन उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज मील के मुख्य आतिथ्य में स्काउट गाइड कार्यालय में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया । सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि आयोजन से पूर्व स्काउट गाइड द्वारा विश्व शांति हेतु शांति की संस्कृति विकास के तहत रैली का आयोजन किया गया।

रैली स्काउट कार्यालय से प्रारंभ होकर कारुंडीया रोड, बापू बस्ती, कुमावत बस्ती, मोदी रोड, गांधी पार्क होते हुए पुनः स्काउट गाइड कार्यालय पहुंची। कार्यालय परिसर में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि उपभोक्ता के अध्यक्ष मनोज मील ने उपस्थित स्काउट गाइड रोवर रेंजर्स को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में विश्व स्तर पर शांति की महत्ती आवश्यकता है चारों तरफ एक देश दूसरे देश के विरुद्ध युद्ध के लिए खड़ा है। चाहे रूस यूक्रेन युद्ध हो या इजराइल फिलिस्तीन युद्ध इस प्रकार से चारों तरफ अपने-अपने क्षेत्र को विस्तार करने हेतु निरंतर बड़े देश छोटे देश पर हावी हो रहे हैं, फलस्वरूप विश्व शांति पर असर पड़ रहा है चुकी स्काउट गाइड विश्व व्यापी संगठन है और शांति का सजग प्रहरी है, अतः स्काउट गाइड के माध्यम से हमें न केवल विश्व अपितु अपने देश, समाज और गांव में भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मील ने उपस्थित रोवर्स रेंजर्स को उपभोक्ता अधिकारों के बारे में जागरूक किया और बताया कि हमें उपभोक्ता संरक्षण हेतु सजग रहना चाहिए एवं बाजार से कोई सामग्री क्रय करने पर उसका बिल आवश्यक रूप से लेना चाहिए तथा किसी भी सामग्री को सही जांच परख कर ही खरीदें ।

इस अवसर पर स्काउट गाइड संगठन के विभिन्न पदाधिकारी, सचिव बंशी लाल, रामसिंह कुलहरी, धर्मपाल सिंह,राजेन्द्र सिंह भाटी, रामाकिशन सैनी, शक्ति सिंह, विजय गर्वा, सुनिल कुमार, मो.जाबिर,दीपिका सोनी, सुनिता, अनिता सैनी, दर्शना, रिद्धि सहित स्काउट गाइड प्रभारी एवं विभिन्न विद्यालयों के रोवर्स , रेंजर्स, स्काउट गाइड उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22