गौरीर स्कूल में नए क्लासरूम और बरामदे का लोकार्पण:भामाशाह ने 12.50 लाख रुपए की लागत से हुआ निर्माण, MLA ने सहयोग की सराहना की
गौरीर स्कूल में नए क्लासरूम और बरामदे का लोकार्पण:भामाशाह ने 12.50 लाख रुपए की लागत से हुआ निर्माण, MLA ने सहयोग की सराहना की
खेतड़ी : मेहाड़ा क्षेत्र के गौरीर स्थित स्वतंत्रता सेनानी नेतराम राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में रविवार को नए कक्षा कक्ष और बरामदे का लोकार्पण किया गया। यह निर्माण भामाशाहों के सहयोग से संभव हुआ है। लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर थे, जबकि भामाशाह नरेश कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विद्यालय में भामाशाह नरेश शर्मा और पूनम शर्मा ने मिलकर लगभग 12.50 लाख रुपये की लागत से एक कक्षा कक्ष और एक बरामदे का निर्माण कराया है। अतिथियों ने फीता काटकर और पट्टिका का अनावरण कर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने भामाशाहों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजकीय संस्थानों के विकास में भामाशाहों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाज के सक्षम लोगों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया योगदान आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है।

गुर्जर ने आगे कहा कि विद्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण मिलता है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कारवान एवं नैतिक शिक्षा भी दें, ताकि वे जीवन में सफल होने के साथ-साथ अच्छे नागरिक भी बन सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ अध्ययन कर अपने माता-पिता, विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस मौके पर सरपंच सपना मान, सनोज मान, प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश शर्मा, मोहनलाल शर्मा, सतीश शर्मा, सुरेंद्र बडेसरा, प्रभू गुर्जर राजोता, दयाराम, रोहिताश, मनीराम, महिपाल, सुरेश, राजपाल, सतीश मान, संतोष कुमार, नरेश कुमार, राधेश्याम, ओमप्रकाश, अजय कुमार, बिहारी लाल, भूराराम, सुरेंद्र काजला, रोहिताश मनकश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2240342


