[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निजीकरण के विरोध में श्रमिकों का प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निजीकरण के विरोध में श्रमिकों का प्रदर्शन

निजीकरण के विरोध में श्रमिकों का प्रदर्शन

सादुलपुर(चुरू) : जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की ओर से शुक्रवार को डिस्कॉम कार्यालय के प्रदर्शन किया गया तथा शहरी व ग्रामीण सहायक अभियंता को ज्ञापन देकर एफआरटी के नाम पर हो रहे निजीकरण को रोकने तथा खंड में एफआरटी नहीं लगाने की मांग की गई। खंड अध्यक्ष सतीश कुमार व जिलाध्यक्ष अमर सिंह स्वामी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि संगठन के संज्ञान में आया है कि उपखंड में एफआरटी लागू करने पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

इस संबंध में डिस्कॉम की ओर से टीएनटीडब्ल्यू 678 भी जारी किया जा चुका है। उपखंड में कर्मचारी बिजली सप्लाई व्यवस्था बनाने में सक्षम है। डिस्कॉम में प्रतिवर्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली भी पूर्ण हो रही है। इसलिए उपखंड में एफआरटी नहीं लगाई जाए तथा पूर्व में हैल्प डेस्क के नाम पर चल रहे कॉल सेंटर को भी उपखंड से हटाया जाए। अन्यथा संगठन मजबूरन आंदोलनात्मक कदम उठाएगा।

ज्ञापन देने वालों में डिस्कॉम महामंत्री सतीश राठौड़, भामसं मंत्री राकेश जांगिड़, वृत महामंत्री महेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष बलवान पूनिया, विजयपाल भांभू, महामंत्री पवन लीलावठी, संदीप जड़िया, मेघराज, सोमवीर, महेंद्र शर्मा, देवी सिंह राठौड़, सीए सुनीता, कविता, पूनम आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62