[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साइंस ओलिंपियाड में डूण्डलोद पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मचाया तहलका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

साइंस ओलिंपियाड में डूण्डलोद पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मचाया तहलका

साइंस ओलिंपियाड में डूण्डलोद पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मचाया तहलका

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

डूण्डलोद : साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साइंस ओलिंपियाड के प्रथम चरण में डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, डूण्डलोद की छात्रा याशिका व सलोनी पूनिया ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर तीसरी, अंकिता कटारिया ने पाँचवीं तथा छात्र आयुष्मान मिश्रा ने छठी रैंक हासिल की।

परीक्षा में कुल 338 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमंे से 98 विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। 28 विद्यार्थियों का द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए चयन हुआ। छात्र आयुष्मान को ₹ 1000 तथा 30 छात्रों को ₹ 500-500 का नगद पुरस्कार प्राप्त हुआ। 11 विद्यार्थियों ने टॉप 10, 46 विद्यार्थियों ने टॉप 20 तथा 55 विद्यार्थियों ने टॉप 30 रैंक प्राप्त की।

सम्मान समारोह में प्राचार्य धनन्जय लाल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि साइंस विषय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय रैंक प्राप्त करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह सफलता विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, एस.आई.पी तथा सी.एस.पी. फैकेल्टी के द्वारा उचित मार्गदर्शन से ही प्राप्त हुई है।

विद्यालय सचिव बी. एल. रणवा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आज के ये युवा वैज्ञानिक इसी प्रकार प्रदर्शन करके निकट भविष्य में प्रतिष्ठित संगठन में कार्य करके देश सेवा में तत्पर होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad