[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर के नवागांव में जंगली जानवर का हमला:दो घटनाओं में 12 से अधिक भेड़ों की मौत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर के नवागांव में जंगली जानवर का हमला:दो घटनाओं में 12 से अधिक भेड़ों की मौत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

सादुलपुर के नवागांव में जंगली जानवर का हमला:दो घटनाओं में 12 से अधिक भेड़ों की मौत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

सादुलपुर : सादुलपुर क्षेत्र के नवागांव में एक अज्ञात जंगली जानवर के लगातार हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। दो अलग-अलग घटनाओं में एक दर्जन से अधिक भेड़ों की मौत हो चुकी है। इन घटनाओं के बाद वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाकर जानवर को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जंगली जानवर ने गांव नवा में दो अलग-अलग घटनाओं में कुल 12 से अधिक भेड़ों को मार डाला है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना उपखंड अधिकारी और वन विभाग को दी, जिसके बाद सोमवार देर रात वन विभाग के कर्मचारी पिंजरा लेकर मौके पर पहुंचे और रेवाड़े के पास उसे स्थापित किया।

पहली घटना 12 जनवरी की रात को हुई। गांव नवा में सोमवीर आजाद पुत्र होशियार सिंह के बाड़े में करीब 20 भेड़-बकरियां बंधी हुई थीं। रात लगभग दो बजे अज्ञात जंगली जानवर ने हमला किया, जिसमें एक भेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल भेड़ ने बाद में दम तोड़ दिया, जबकि एक और भेड़ घायल अवस्था में मिली।

इसी तरह, 5 जनवरी की रात को नवागांव में राजपाल मेघवाल पुत्र जयरायण मेघवाल के बाड़े पर भी जंगली जानवर ने हमला किया था। इस हमले में 11 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि एक भेड़ अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

लगातार हो रही इन घटनाओं से पशुपालक भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द जंगली जानवर को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक जंगली जानवर पिंजरे में नहीं फंसा है, लेकिन विभाग की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad