[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में चोरी करने वाली हरियाणा की गैंग पकड़ी:300 किमी रूट ट्रैक करके दबोचा; फतेहाबाद से लेकर आई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

झुंझुनूं में चोरी करने वाली हरियाणा की गैंग पकड़ी:300 किमी रूट ट्रैक करके दबोचा; फतेहाबाद से लेकर आई

झुंझुनूं में चोरी करने वाली हरियाणा की गैंग पकड़ी:300 किमी रूट ट्रैक करके दबोचा; फतेहाबाद से लेकर आई

मलसीसर : टमकोर गांव में बीते दिनों बंद मकानों के ताले तोड़कर सनसनी फैलाने वाली हरियाणा की शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने अतुल कुमार उर्फ आशु (26) निवासी फतेहाबाद, हरियाणा, अनिल उर्फ चिकना निवासी टोहाना, जिला फतेहाबाद, हरियाणा और कमल सोनी (26) निवासी भट्टूकलां (हाल निवासी भूना), जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार किया है।

ज्वेलरी और कैश चुराए थे

7 जनवरी को टमकोर गांव में अज्ञात चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाया था। शातिर चोरों ने रात के अंधेरे में बंद मकानों के ताले तोड़कर कीमती जेवरात और नकदी पार कर ली थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रकरण दर्ज किया और जांच शुरू की।

300 किलोमीटर का पीछा कर दबोचा

थानाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस के सामने चुनौती बड़ी थी क्योंकि चोर बाहरी राज्य के थे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। साइबर सेल की मदद से ट्रेस किया गया। पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। करीब 300 किलोमीटर तक आरोपियों के रूट को ट्रैक किया। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस अंततः हरियाणा के फतेहाबाद तक जा पहुंची। यहां से तीनों को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad