[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अगवान खुर्द में टीचर के ट्रांसफर के विरोध में धरना:पुलिस-प्रशासन की समझाइश बेअसर, बच्चों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

अगवान खुर्द में टीचर के ट्रांसफर के विरोध में धरना:पुलिस-प्रशासन की समझाइश बेअसर, बच्चों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी

अगवान खुर्द में टीचर के ट्रांसफर के विरोध में धरना:पुलिस-प्रशासन की समझाइश बेअसर, बच्चों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र के ग्राम अगवान खुर्द में एक शिक्षक के ट्रांसफर के विरोध में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का धरना लगातार जारी है। आंदोलन के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन की समझाइश का कोई असर दिखाई नहीं दिया।

अगवान खुर्द में टीचर के ट्रांसफर के विरोध में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का धरना लगातार जारी है।
अगवान खुर्द में टीचर के ट्रांसफर के विरोध में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का धरना लगातार जारी है।

धरने पर बैठे बच्चों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी एक ही मांग है: “जब तक हमारे टीचर अनिल कुमार वापस नहीं आएंगे, तब तक धरना जारी रहेगा।” बच्चों का कहना है कि टीचर के ट्रांसफर से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

स्कूल के बच्चे गेट के बाहर धरने पर बैठे रहे।
स्कूल के बच्चे गेट के बाहर धरने पर बैठे रहे।

बच्चों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को अनदेखा किया गया तो वे भूख हड़ताल शुरू करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और शिक्षा विभाग की होगी।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया
प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया

धरनास्थल पर पुलिस बल तैनात है और हालात शांतिपूर्ण बने हुए हैं, हालांकि ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चों के हित को देखते हुए शिक्षक स्थानांतरण आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बातचीत की कोशिशें जारी थीं, लेकिन आंदोलन समाप्त होने के कोई संकेत नहीं मिले।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62