[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीएलओ का उत्साह बढ़ाया : 100 फीसदी कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीएलओ का उत्साह बढ़ाया : 100 फीसदी कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित

संयुक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त एमएन तिवारी का झुंझुनूं दौरा, एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया

झुंझुनूं : संयुक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त आईटी एमएन तिवारी मंगलवार को झुंझुनूं दौरे पर रहे। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग के साथ 100 फीसदी कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को भी सम्मानित किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र झुंझुनूं के अमित कड़वासरा व सुनील कुमार, खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के राजेश कुमार व कृष्ण कुमार चौपड़ा, मंडावा विधानसभा क्षेत्र के महीपाल मील, भागीरथ सिंह बसेरा व राकेश कुमार मीणा को, पिलानी विधानसभा क्षेत्र के राजेश कुमार व रामदयाल को , उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के सुभाष चंद्र लाम्बा को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान संयुक्त आयुक्त तिवारी ने बूथ लेवल अधिकारियों के कार्य की प्रशंसा की, वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अरुण गर्ग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे वितरित किए गए गणना फॉर्म को भरकर एवं हस्ताक्षर करके वापस बूथ लेवल अधिकारियों को वापस जमा करवाएं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार आर्य एवं झुंझुनूं उपखंड अधिकारी कौशल्या बिश्नोई भी मौजूद रहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62