[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुकुंदगढ़ कांग्रेस बैठक में हंगामा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

मुकुंदगढ़ कांग्रेस बैठक में हंगामा

डॉ. राजकुमार शर्मा ने मंच साझा करने से किया इनकार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

​मुकुंदगढ़ : कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत मंगलवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय बैठक में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। यह स्थिति तब बनी जब पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने मंच पर बैठने से इनकार कर दिया।

​डॉ. शर्मा ने अपने बयान से बैठक का माहौल गर्मा दिया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह गद्दारों के साथ मंच साझा नहीं करेंगे। उनके इस बयान के बाद कार्यकर्ता भड़क उठे और उन्होंने तुरंत कांग्रेस और डॉ. शर्मा के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी।

​इस हंगामे के कारण बैठक का माहौल पूरी तरह से गहमागहमी और तनाव में तब्दील हो गया। सूत्रों के अनुसार, यह पूरा विवाद नवलगढ़ क्षेत्र में पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान हुई अंदरूनी खींचतान और आपसी मनमुटाव से जुड़ा हुआ है। डॉ. शर्मा के इस कड़े रुख ने पार्टी के भीतर की गुटबाजी को एक बार फिर सार्वजनिक कर दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62