[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मनोज घुमरिया ने किया सार्जेंट प्रवेश यादव का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मनोज घुमरिया ने किया सार्जेंट प्रवेश यादव का सम्मान

ऑपरेशन सिंदूर में राष्ट्रपति गैलेंट्री अवॉर्ड प्राप्त वायुसेना सार्जेंट प्रवेश यादव का हुआ भव्य स्वागत

खेतड़ी : भारतीय वायुसेना के सार्जेंट प्रवेश यादव (पुत्र नेतराम यादव) को जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अद्वितीय साहस दिखाने पर राष्ट्रपति द्वारा गैलेंट्री अवॉर्ड “मेंशन इन डिस्पैच (MiD)” देने की घोषणा की गई थी। यह घोषणा 15 अगस्त की पूर्व संध्या को की गई। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सोमवार को गांव में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मनोज घुमरिया ने सार्जेंट प्रवेश यादव को साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे जिनमें जीताराम यादव, श्योचन यादव, रामवतार यादव, प्रकाश मास्टर, दाताराम मास्टर, घिसाराम, बस्ती राम, हरिराम, जगमाल, महिपाल, पवन, रामेश्वर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। गांववासियों ने इस सम्मान को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की उपलब्धि बताया और प्रवेश यादव का जोरदार अभिनंदन किया। वहीं, सम्मान समारोह की सराहना करते हुए लोगों ने मनोज घुमरिया के इस पहल की भी जमकर प्रशंसा की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin