[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ के गर्ल्स स्कूल में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान:छात्राओं को ट्रैफिक सिग्नल और सड़क सुरक्षा की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

राजगढ़ के गर्ल्स स्कूल में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान:छात्राओं को ट्रैफिक सिग्नल और सड़क सुरक्षा की दी जानकारी

राजगढ़ के गर्ल्स स्कूल में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान:छात्राओं को ट्रैफिक सिग्नल और सड़क सुरक्षा की दी जानकारी

सादुलपुर : राजगढ़ स्थित पीएम श्री राजकीय मोहता बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘परवाह करेंगे, सुरक्षित रहेंगे’ रहा। संस्था प्रधान डॉ. सुशीला पूनियां की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एक संवेदनशील मुद्दा है। बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक सिग्नल की जानकारी होना आवश्यक है। कार्यक्रम के प्रभारी शमशेर खान ने छात्रों को सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से ट्रैफिक सिग्नल की जानकारी दी। इस दौरान सड़क सुरक्षा गान प्रस्तुत किया गया और ट्रैफिक सिग्नल की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के समापन पर संस्था प्रधान ने प्रभारी की प्रशंसा की और कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22