नीमकाथाना जिला रद्द होने पर कलेक्टर की हुई विदाई:मेहरा के कार्यकाल में राजस्व कार्यों में जिला रहा अव्वल, कोलिहान हादसे में किया अच्छा मैनेजमेंट
नीमकाथाना जिला रद्द होने पर कलेक्टर की हुई विदाई:मेहरा के कार्यकाल में राजस्व कार्यों में जिला रहा अव्वल, कोलिहान हादसे में किया अच्छा मैनेजमेंट
नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला निरस्त होने के बाद कलेक्टर शरद मेहरा को कलेक्ट्रेट में विदाई दी गई। विदाई समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने माला व साफा पहनाकर उनका सम्मान किया।
कलेक्टर मेहरा ने कहा- जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी तालमेल से काम किया, जिसके परिणामस्वरूप राजस्व कार्यों में नीमकाथाना जिला पहले स्थान पर रहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले को निरस्त करना राज्य सरकार की एक प्रशासनिक प्रक्रिया है।

एडीएम भगीरथ शाख ने कलेक्टर मेहरा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी जनसुनवाई शाम 5 बजे तक चलती थी और वे हर नागरिक की समस्या का समाधान सुनिश्चित करते थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब ब्लॉक स्तर पर भी अधिकारी और कर्मचारी बेहतर समन्वय से कार्य करेंगे।
खेतड़ी कोलिहान खदान के अधिकारियों ने कलेक्टर मेहरा के कुशल नेतृत्व की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने याद किया कि खदान हादसे के दौरान कलेक्टर ने कई चुनौतियों का सामना करते हुए बचाव अभियान का कुशलतापूर्वक संचालन किया और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने में सफलता प्राप्त की।
विदाई समारोह में एएसपी गिरधारी लाल शर्मा, एसडीएम मुकेश चौधरी, तहसीलदार अभिषेक सिंह चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी, सीएमएचओ विनय गहलोत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050860


