[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद नेत्रभान सिंह का मनाया शहादत दिवस:1992 में तीन आतंकवादियों को किया था ढेर, मरणोपरांत मिला था शौर्यचक्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शहीद नेत्रभान सिंह का मनाया शहादत दिवस:1992 में तीन आतंकवादियों को किया था ढेर, मरणोपरांत मिला था शौर्यचक्र

शहीद नेत्रभान सिंह का मनाया शहादत दिवस:1992 में तीन आतंकवादियों को किया था ढेर, मरणोपरांत मिला था शौर्यचक्र

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के गाड़राटा में मंगलवार को शौर्य चक्र विजेता शहीद नेत्रभान सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करणी सेना जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह फौजी थे, जबकि अध्यक्षता संजय देव गुर्जर ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह फौजी ने कहा कि खेतड़ी तहसील में ऐसे अनेक योद्धा हुए जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया।

शहीद नेत्रभान सिंह भारतीय सेना की 11 राजरीफ मे सेवारत थे। वे 22 अक्टूबर 1992 को जम्मू कश्मीर के अवंतीपुर में इनामी आतंकवादी गाजी खान के साथ मुठभेड़ में उसके तीन साथियों को ढेर करने के बाद गोली लगने से शहीद हो गए थे। इस साहस के लिए उन्हें मरणोपरांत शौर्यचक्र प्रदान किया गया था।

नेत्रभान सिंह के दादा प्रथम विश्वयुद्ध में शामिल हुए थे जबकि पिता हरिकिशन सिंह दूसरे विश्व युद्ध में शामिल हुए। इसी प्रकार बेटे पृथ्वी सिंह और भतीजे वीरेंद्र सिंह भी भारतीय सेना में हैं।

इस अवसर पर बलवीर छापोला, राजेश गाडराटा, श्रीपालसिंह, सुरेंद्रसिंह, पृथ्वी सिंह, महेंद्र गुर्जर, फरेंद्र गुर्जर, पवन दाधीच, दुर्गा प्रसाद, उमाशंकर फरेरा, मुरारी लाल शर्मा, विनोद गुप्ता, नरेंद्र सिंह और रतिपाल सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin